सरकारी टीचर बनना चाह रहे लोगों के लिए उत्तराखंड भर्ती निकली है। उत्तराखंड अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग ने सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड के 1544 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन आयोग की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर करना है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2024 है। 

 

उत्तराखंड अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग ने अपनी वेबसाइट पर सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन अपलोड कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मार्च को शुरू होगी। सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का आयोजन जुलाई महीने में किया जाएगा। नोटिफिकेशन में कहा गया है, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ सीधी भर्ती के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तराखंड में गढ़वाल मंडल एवं कुमायूं मंडल के अंतर्गत सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) के रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञापन।

सहायक अध्यापक की वैकेंसी

हिंदी-93
अंग्रेजी-81
संस्कृत-7
गणित-60
विज्ञान-112
सामान्य-93
व्यायाम-57
गृह विज्ञान-1
कॉमर्स-10

पिछला लेख मैं मरा नहीं हूं...प्रशासन की लापरवाही ने खतौनी में बुजुर्ग को बना दिया मुर्दा,...
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads